Friday, April 29, 2016

BWI: सीएंडसी ग्रुप ने महोऊ इंडिया के साथ रणनीतिक गठजोड़ की घोषणा की

 
Source : C&C Group
Friday, April 29, 2016 6:21PM IST (12:51PM GMT)
 
सीएंडसी ग्रुप ने महोऊ इंडिया के साथ रणनीतिक गठजोड़ की घोषणा की
स्पेन की प्रमुख ब्रुइंग कंपनी महोऊ सैन मिजुएल की 100% सहायिका महोऊ इंडिया के साथ साझेदारी से भारत में अंतरराष्ट्रीय विस्तार को गति मिली
 
New Delhi, Delhi, India and Dublin, Ireland

सीएंडसी ग्रुप ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपना अंतरराष्ट्रीय विस्तार जारी रखा है और हाल के महीनों में अपनी तीसरी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। सीएंडसी ग्रुप को महोऊ इंडिया के साथ नई साझेदारी पर दस्तखत की पुष्टि करने पर गर्व है। यह स्पेन की प्रमुख ब्रुइंग कंपनी महोऊ सैन मिजुएल की 100% सहायिका है। भारत में टेनेन्ट के कई उत्पाद हैं।  

सीएंडसी ग्रुप और स्पैनिश मुख्यालय वाले महोऊ सैन मिजुएल ने एक करार किया है कि टेनेन्ट के कई उत्पादों को भारत में लाइसेंस के तहत ब्रू किया जाएगा। भारत तेजी से बढ़ता बीयर बाजार है और अल्प अवधि में द्रुत विकास के लिए मजबूत स्थितियां हैं। शुरू में टेनेन्ट और महोऊ इंडिया टेनेन्ट के व्हिस्की ओक एज्ड बीयर और टेनेन्ट के आईपीए पेश करेंगे जो पहला वास्तविक भारतीय पेल एले होगा जिसे भारत में ब्रू किया जाएगा। 

महोऊ इंडिया, महोऊ सैन मिजुएल की पहली अंतरराष्ट्रीय सहायिका है। यह स्पैनिश स्वामित्व वाली पारिवारिक कंपनी है और स्पेन के बाजार में अग्रणी है तथा उत्पादन में इसका हिस्सा 35.5% है। इसका आधार गुड़गांव (हरियाणा) में है और इसका उत्पादन केंद्र भिवाड़ी (राजस्थान) में है।

सीएंडडी ग्रुप के अंतरराष्ट्रीय डिविजन के प्रबंध निदेशक जोरिस ब्रैम्स ने कहा, हमें खुशी है कि हम महोऊ इंडिया के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। इस करार से भारत में टेनेन्ट की स्थिति मजबूत होगी और हम उम्मीद करते हैं कि इससे भारतीय बीयर बाजार के शानदार विकास और उसे प्रीमियम बनाना संभव होगा।”

महोऊ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक डी ऑचैम्प ने कहा, यह गठजोड़ इस क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे हमारे कार्य की दिशा में एक कदम है और एक आकर्षक मौका है कि भारतीय बाजार की जरूरतें पूरी करने के लिए सीएंडसी समूह के नए तरीकों के साथ काम करना जारी रखा जाए। उपभोक्ताओं के साथ नया किया जाए और नए मूल्यों का योगदान किया जाए जो फुल फ्लेवर्ड बीयर के स्वाद को ज्यादा से ज्यादा पसंद करता है।”
 
-खत्म-

सीएंडसी ग्रुप पीएलसी के बारे में

सीएंडसी ग्रुप अग्रणी आयरिश साइडर ब्रांड बलमर्स, प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय साइडर ब्रांड मैग्नर्स और सीएंडसी ब्रांड की रेंज में शामिल इंग्लीश साइडर टीनैन्ट्स के बीयर ब्रांड का निर्माण करता है। सीएंडसी ग्रुप के पास अमेरिका में वुडचक और हॉर्नस्बी के दो अग्रणी क्राफ्ट साइडर ब्रांड भी हैं और यह इनका निर्माण भी करता है। सीएंडसी ग्रुप कई बीयर ब्रांड का वितरण स्कॉटलैंड, आयरलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड में करता है। मुख्यरूप से एनह्यूसर बुश इनबेव ब्रांड के लिए और एक स्कॉटिश ड्रिंक्स के थोक विक्रेता वॉलेसेज एक्सप्रेस के स्वामी हैं।  

इस समूह की आयरिश थोकविक्रेता सहायिका ग्लीसन ग्रुप टिप्परेरी वाटर और फिन्चेज सॉफ्ट ड्रिंक्स की स्वामी और निर्माता है। सीएंडसी ग्रुप पबस्त ब्रुइंग कंपनी की एक्सक्लूसिव वितरण पार्टनर है। यह निजी स्वामित्व वाली अमेरिका, इंग्लैंड और आयरलैंड की सबसे बड़ी ब्रुइंग कंपनी है।    

सीएंडसी ग्रुप का मुख्यालय डबलिन में है और इसका निर्माण परिचालन टिप्पेरेरी, आईलैंड, ग्लासगो, स्कॉटलैंड, सोमरसेट, इंग्लैंड  और वरमोन्ट, अमेरिका में है। सीएंडसी ग्रुप पीएलसी आयरिश और लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है।

सीएंडसी ग्रुप का मुख्यालय डबलिन में है और इसका निर्माण परिचालन टिप्पेरेरी, आयरलैंड, ग्लैसगो, स्कॉटलैंड, सोमरसेट, इंग्लैंड और वरमोन्ट, अमेरिका में है। सीएंडसी ग्रुप पीएलसी आयरिश और लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है।

महोऊ इंडिया के बारे में

महोऊ इंडिया स्पेन की ब्रुइंग कंपनी – महोऊ सैन मिजुएल की 100% सहायिका है। यह स्पैनिश स्वामित्व वाली पारिवारिक कंपनी है और स्पेन के बाजार में अग्रणी है। उत्पादन में इसका हिस्सा 35.5% है। इस फर्म का इतिहास 125 साल पुराना है और इसकी शुरुआत 1890 में महोऊ के जन्म से हुई थी। महोऊ सैन मिजुएल के लिए भारत पहला देश है जहां इसकी पूर्ण स्वामिल्त वाली सहायिका है जो स्पेन में नहीं है। कंपनी की ब्रुअरी भिवाड़ी, राजस्थान में है और यह आठ ब्रुअरी में से एक है जिसमें यह काम कती है। बाकी सात ब्रुअरी स्पेन में है। महोऊ इंडिया का मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा में है।    

महोऊ सैन मिजुएल ने एक संयुक्त उपक्रम करार के जरिए अगस्त 2012 में भारतीय बाजार में कदम रखा था। इसके तहत इसने एरियन ब्रुअरीज एंड डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड में 50 प्रतिशत हिस्सा हासिल कर लिया था। 2014 में अंतरराष्ट्रीयकरण की रणनीति के तहत एक छलांग लगाते हुए फर्म ने कारोबार का 100% अधिग्रहित कर लिया और इस तरह महोऊ सैन मिजुएल की पहली अंतरराष्ट्रीय सहायिका स्थापित हुई। आज इसे महाऊ इंडिया के नाम से जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीयकरण महोऊ सैनमिजुएल की रणनीतिक कोशिशों में एक है और यह इसके कारोबार के विकास के लिए है। फर्म दुनिया भर में खपत होने वाली स्पैनिश बीयर के 75 प्रतिशत का उत्पादन करता है और इसकी उपस्थिति 60 से ज्यादा देशों में है। दुनिया भर में इसके कामगारों की संख्या 2800 हैं।    

महोऊ इंडिया के पोर्टफोलियो में तीन उत्पाद हैं – महोऊ 5 स्टार और डेयर डेविल। इस समय यह 12 राज्यों में मौजूद है तथा महोऊ क्लासिक। यह छह राज्यो में उपलब्ध है। महोऊ इंडिया के उत्पादों की श्रृंखला में तीन उत्पाद – मोहाऊ 5 स्टार और डेयर डेविल शामिल हैं। इस समय ये 12 राज्यों में उपलब्ध हैं और महोऊ क्लासिका इस समय 6 अन्य राज्यों में उपलब्ध है। 2016 में महोऊ क्लासिका ने माइल्ड बीयर श्रेणी में वर्ष के उत्पाद के लिए इंडस्प्रिट पुरस्कार अमब्रोसिया जीता था।

स्रोत रूपांतर businesswire.com: http://www.businesswire.com/news/home/20160428005699/en/
 
संपर्क :
सीं एंड सी ग्रप, मीडिया कांटैक्ट
+353 (0) 1 663 3684
jennifer.peters@fticonsulting.com
या महऊ इंडिया, मीजिया कांटेक्स समिता ततीख
महोऊ इंडिया, मीडिया कांटेक्ट
9811891045
ramita.chaudhuri@mahouindia.com

 
 

To ensure that you continue to receive email from Business Wire India in your inbox, please add businesswireindia.com to your Address Book or Safe List.

 
To submit a press release, click here.
To unsubscribe or modify your Business Wire India settings, please visit your profile page on Business Wire India.

Connect with us on: Facebook | Twitter | Google+
 
 

No comments:

Post a Comment