Saturday, June 18, 2016

BWI: असाही ग्लास फाउंडेशन के 2016 ब्लू प्लैनेट पुरस्कार पवन सुखदेव और मार्कस बोरनर को

 
Source : The Asahi Glass Foundation
Saturday, June 18, 2016 5:23PM IST (11:53AM GMT)
 
असाही ग्लास फाउंडेशन के 2016 ब्लू प्लैनेट पुरस्कार पवन सुखदेव और मार्कस बोरनर को
 
TOKYO, Japan

असाही ग्लास फाउंडेशन अपने अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार, दि ब्लू प्लैनेट प्राइज की 25वीं सालगिरह मना रहा है और एलान किया है कि इस साल दो वार्षिक पुरस्कार दिए जाएंगे। एक भारत के पवन सुखदेव को और दूसरा स्विटजरलैंड के मार्कस बोरनर को। दोनों ही विजेताओं को 50 मिलियन येन का नकद पुरस्कार मिलेगा। 
 
यह स्मार्ट समाचार विज्ञप्ति मल्टी मीडिया में है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें : http://www.businesswire.com/news/home/20160614005715/en/

पवन सुखदेव (भारत)
 
दि असाही ग्लास फाउंडेशन ने 1992 में प्रमुख अर्थ समिट के वर्ष ब्लू प्लैनेट प्राइज शुरू किया था। इसका मकसद दुनिया भर की पर्यावरणीय समस्याओं को दूर करने में अहम योगदान करने वालों को मान्यता देना था। यह पुरस्कार उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों और संगठनों और व्यक्तियों दोनों के लिए है।  
 
पवन सुखदेव (भारत)
 
पवन सुखदेव यूएनईपी के एक गुडविल एम्बैसडर, ग्रीन इंडियन स्टेट्स ट्रस्ट (जीआईएसटी) के संस्थापक ट्रस्टी, जीआईएसटी एडवाइजरी के संस्थापक सीईओ और येल यूनिवर्सिटी के दावेनपोर्ट कॉलेज में एक एसोसिएट हैं। आपका चुनाव इनक्लूसिव ग्रीन इकनोमी की ओर पारगमन के लिए आर्थिक कारण और व्यावहारिक मीट्रिक्स में अग्रणी अनुसंधान के लिए किया गया है। उन्होंने इस पारगमन में कॉरपोरेशंस की अहम भूमिका की ओर ध्यान खींचा है और दिखाया है कि बेहतर जन नीतियों और कारोबारी व्यवहार के लिए इकोसिस्टम सेवा को कैसे मुख्यधारा में लाया जा सकता है। कॉरपोरेशंस के लिए स्थानीय और राष्ट्रीय दोनों स्तर पर स्थायित्व मीट्रिक्स का विकास करके उन्होंने इनक्लूसिव ग्रीन इकनोमी की ओर बढ़ना तेज कर दिया है। 
 
मार्कस बोरनर (स्विटजरलैंड)
 
मार्कस बोरनर यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के एक प्रोफेसर और फ्रैंकफर्ट जूलॉजिकल सोसाइटी अफ्रीका प्रोग्राम के पूर्व निदेशक हैं। उनका ब्लू प्लैनेट प्राइज चार दशक की उनकी अग्रणी भूमिका को मान्यता देता है। अफ्रीका में विलुप्त होते वन्य जीवों की रक्षा और उनके संरक्षण तथा प्रबंध पहल में उनकी अग्रणी भूमिका के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। वे इस बात की जरूरत समझने वाले पहले लोगों में हैं कि वनों में भिन्न प्रजातियों की रक्षा के लिए संपूर्ण पारिस्थितिकी की व्यापक सुरक्षा की आवश्यकता है। इसमें लोगों से यह प्रतिबद्धता या वादा भी शामिल है कि वे उनकी स्थानीय पारिस्थितिकी की रक्षा करेंगे। उन्होंने इस तथ्य पर दुनिया भर का ध्यान खींचा है  कि पृथ्वी की रक्षा और स्वास्थ्य के लिए बीहड़, जैवविविधता और सौंदर्य आवश्यक हैं।
 
पुरस्कार समारोह का आयोजन टोक्यो के पैलेस होटल टोक्यो में 16 नवंबर को होगा। इस मौके पर पुरस्कार पाने वाले अगले दिन टोक्यो के यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी में संस्मारक व्याख्यान देंगे और अपने विचार रखेंगे।
 
पुरस्कार के लिए चुनाव निदेशक मंडल के सदस्यों और असाही ग्लास फाउंडेशन के कौंसेलर्स ने किए। इसकी अध्यक्षता काजुहिको इशीमुरा कर रहे थे।
 
पुरस्कार पाने वालों की तस्वीरें www.af-info.or.jp/en पर उपलब्ध हैं। ब्लू प्लैनेट प्राइज के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए कृपया  www.af-info.or.jp/en/blueplanet/about.html पर आइए।
 
असाही ग्लास फाउंडेशन के बारे में
 
दि असाही ग्लास फाउंडेशन एक ऐसा समाज बनाने में योगदान करने की कोशिश करता है जो मानव सभ्यता की वास्तविक संपदा को आगे बढ़ा सके और इसके लिए विज्ञान व तकनालाजी के क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान का समर्थन करे तथा अंतरहराष्ट्रीय समाधान की आवश्यकता वाले पर्यावरण से जुड़े प्रयासों को मान्यता दे। दि असाही ग्लास फाउंडेशन की स्थापना 1933 में असाही फाउंडेशन के रूप में हुई थी और यह रसायन उद्योग के संवर्धन के लिए था जो एजीसी असाही ग्लास की 25वीं सालगिरह पर किया गया था। अस्तित्व की आधी सदी में से ज्यादातर में फाउंडेशन ने मुख्य रूप से अनुसंधान को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया और यह मुख्य रूप से अपलायड केमिस्ट्री के क्षेत्र में अनुसंधान पर था। फाउंडेशन ने 1990 इसकी गतिविधियों का विस्तार किया, प्रशंसा कार्यक्रम की स्थापना की और इसका नया नाम असाही ग्लास फाउंडेशन कर दिया गया। आज इसकी मुख्य गतिविधियों में ग्रांट देना और प्रशंसा कार्यक्रम शामिल हैं। www.af-info.or.jp/en 
 
ब्लू प्लैनेट पुरस्कार से सम्मानित
 
 
1992   डॉ. सिवकुरो मनाबे (अमेरिका)
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरमेंट एंड डेवलपमेंट (यूके)
    2005   प्रोफेसर सर निकोलस
शैकलेटन (यूके)
डॉ. गोरडन हिसाशी सतो (अमेरिका)
1993   डॉ चार्ल्स डी कीलिंग (अमेरिका)
आईयूसीएन-दि वर्ल्ड कंजर्वेशन यूनियन
(स्विटजरलैंड में मुख्यालय )
    2006   डॉ. अकिरा मियावाकी (जापान)
डॉ. एमिल सलीम (इंडोनेशिया)
1994   प्रोफेसर डॉ. ईयूजेन सीबोल्ड (जर्मनी)
श्री लेस्टर आर ब्राउन (अमेरिका)
    2007   प्रो जोसेफ एल सैक्स (अमेरिका)
डॉ. एमोरी बी लोविन्स (अमेरिका)
1995   डॉ. बर्ट बोलिन (स्वीडन)
श्री मॉरिस एफ स्ट्रांग (कनाडा)
    2008   डॉ. क्लॉड लोरिस (फ्रांस)
प्रोफेसर जोज गोल्डेमबर्ग (ब्राजील)
1996   डॉ. वॉलेस एस ब्रोएकर (अमेरिका)
दि एमएस स्वामिनाथन रिसर्च फाउंडेशन
(भारत)
    2009   प्रोफेसर हिरोफुमी उजावा (जापान)
लॉर्ड निकोलस स्टर्न ऑफ ब्रेन्टफोर्ड
(यूके)
1997   डॉ. जेम्स ई लवलॉक (यूके)
कंजर्वेशन इंटरनेशनल (अमेरिका में मुख्यालय)
    2010   डॉ. जेम्स हैनसेन (अमेरिका)
डॉ. रोबर्ट वाटसन (यूके)
1998   प्रोफेसर मिखैल आई बुदिको (रूस)
श्री डेविड आर ब्रोवर (अमेरिका)
    2011   डॉ. जेन लबचेनको (अमेरिका)
बेयरफुट कॉलेज (भारत)
1999   डॉ. पॉल आर ईहरलिच (अमेरिका)
प्रोफेसर क्यू जेपिंग (चीन)
    2012   प्रोफेसर विलियम ई रीस
(कनाडा) और डॉ. मथीस
वैकरनगेल (स्विटजरलैंड)
डॉ. थॉमस ई लवजॉय (अमेरिका)
2000   डॉ. थियो कोलबोर्न (यूएसए)
डॉ. कार्ल हेनरिक रॉबर्ट (स्वीडन)
    2013   डॉ. तरोह मैतसुनो (जापान)
प्रोफेसर डैनियल स्पर्लिंग (अमेरिका)
2001   लॉर्ड (रॉबर्ट) मे ऑफ ऑक्सफोर्ड
(ऑस्ट्रेलिया)
डॉ. नॉर्मन मायर्स (यूके)
    2014   प्रो हरमन डैली (अमेरिका)
प्रो डैनियल एचजैनजेन (अमेरिका)
और कोस्टा रिकन नेशनल बायोडायवर्सिटी इंस्टीट्यूट  
(कोस्टा रिका)
2002   डॉ. हैरोल्ड ए मूनी (अमेरिका)
प्रोफेसर जे गुस्ताव स्पेथ (अमेरिका)
    2015   प्रोफेसर सर पार्थ दासगप्ता
एफबीए एफआरएस (यूके)
प्रोफेसर जेफ्फ्री डी सैच्स (अमेरिका)
2003   डॉ. जीन ई लिकेन्स (अमेरिका) और
डॉ. एफ हरबर्ट बोरमन्न (अमेरिका)
डॉ. वो क्वी (वियतनाम)
    2016   श्री पवन सुखदेव (भारत)
प्रो मार्कस बोरनर (स्विटजरलैंड)
2004   डॉ. सुसन सोलोमन (अमेरिका)
डॉ. ग्रो हरलेम ब्रंड्टलैंड (नॉर्वे)
         

 
स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें : http://www.businesswire.com/news/home/20160614005715/en/
 
 
मल्टीमीडिया उपलब्ध है : http://www.businesswire.com/news/home/20160614005715/en/
 
संपर्क :
अतिरिक्त जानकारी के लिए
असाही ग्लास फाउंडेशन
तेतसुरो यसुदा, +81-3-5275-0620
सेक्रट्री जनरल, डायरेक्टर, कमेनडेशन, “ब्लू प्लैनेट प्राइज”
post@af-info.or.jp
फैक्स +81-3-5275-0871
www.af-info.or.jp/en

 
 

To ensure that you continue to receive email from Business Wire India in your inbox, please add businesswireindia.com to your Address Book or Safe List.

 
To submit a press release, click here.
To unsubscribe or modify your Business Wire India settings, please visit your profile page on Business Wire India.

Connect with us on: Facebook | Twitter | Google+
 
 

No comments:

Post a Comment