| | | Source : Wells Fargo & Company | Thursday, May 21, 2015 1:54PM IST (8:24AM GMT) | | | | वेल्स फार्गो टीम के सदस्यों को लोकोपकार के लिए 30 लाख रुपए से ज्यादा जुटाने का काम मिला | | धन से नेपाल में राहत प्रयासों, स्थानीय स्कूल, अनाथालयों के राहत प्रयासों का समर्थन किया जाएगा | | | | Bengaluru, Karnataka, Tamil Nadu, Hyderabad, India | वेल्स फार्गो एंटरप्राइज ग्लोबल सर्विसेज (ईजीएस) इंडिया ने एलान किया है कि बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद से टीम के सदस्यों ने धन जुटाने का सप्ताह पूरा कर लिया है और इससे उन्हें 30 लाख रुपए से ज्यादा एकत्र करने में सहायता मिली है। यह धन छह सरकारी संस्थाओं को मिलेगा और इसके अलावा नेपाल में राहत और पुनर्वास के प्रयासों पर भी यह धन खर्च किया जाएगा। टीम के सदस्यों ने वेल फार्गो ईजीएस कार्यालयों में दान के लिए सेवाएं मुहैया करवाकर धन जुटाए है। इस स्मार्ट समाचार विज्ञप्ति मल्टीमीडिया शामिल है। पूरी विज्ञप्ति को यहां देखिए : http://www.businesswire.com/news/home/20150519007266/en/ वेल फार्गो टीम की एक सदस्य हैदराबाद में धन जुटाने के एक सप्ताह के दौरान अपने सहकर्मियों को हाथ के बनाए शिल्प की बिक्री करते हुए। (फोटो : बिजनेस वायर) वैसे तो भिन्न शहरों में नेपाल भूकंप राहत एक सामान्य उद्देश्य था लेकिन हैदराबाद में सप्ताह भर के दौरान प्राप्त धन का उपयोग इज्जतनगर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हफीजपेट राजकीय प्राथमिक विद्यालय और पीएसएस ट्रस्ट को सहायता के लिए किया जाएगा जो भारत में लड़कियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करता है। बेंगलुरू में धनराशि का उपयोग त्रिवेणी नगर स्कूल, स्वंथना (यह मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर लड़कियों का घर है) और स्नेहा केयर होम के तहत स्नेहदान (एचआईवी संक्रमित बच्चों के लिए अनाथालय) के लिए किया जाएगा। वेल्स फार्गो ईजीएस – इंडिया का इन स्कूलों और संस्थाओं के साथ दीर्घ अवधि का संबंध है जो साझेदार एनजीओ के साथ तालमेल में काम करते हैं। कॉरपोरेट ससटेनेबिलिटी के प्रमुख विष्णुप्रिया सक्सेना ने कहा, “सामुदायिक कार्यक्रमों का हमारा एक व्यस्त वार्षिक कार्यक्रम है। धनजुटाने के इस सप्ताह की खासियत यह है कि इस सामाजिक उद्देश्य के लिए हमारी टीम के सदस्य मजेदार ढंग से जुड़ते हैं। हमलोगों ने इसकी शुरुआत 2011 में अपने स्पर्श कम्युनिटी सर्विस प्रोग्राम के तहत की थी। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों और गरीब पिछड़े बच्चों के घरों के लिए धन जुटाना था जिसका समर्थन हम पूरे साल करते हैं। हम नेपाल के लोगों की भी सहायता करना चाहते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे योगदान से राहत प्रयासों में सहायता मिलेगी।” इतने वर्षों में धन जुटाने का यह सप्ताह बेहद लोकप्रिय आयोजन हो गया है। और माहौल एक तरह से त्यौहार जैसा हो गया है। इसमें पूरा संस्थान काफी ऊर्जा और उत्साह का प्रदर्शन करता है। इस साल टीम के सदस्यों ने जिन सेवाओं की पेशकश की उनमें कार धुलाई, वित्तीय सलाह और पाक विधि शामिल हैं। यह सब 4 से 8 मई के बीच धन जुटाने के सप्ताह का भाग था। वेल्स फार्गो ने 2011 से इसे निश्चित कर रखा है। विष्णुप्रिया ने आगे कहा, “अपने प्रिय उद्देश्यों के लिए दान देने की भावना से प्रेरित हमारी टीम के सदस्य धन जुटाने के लिए बहुत ही रचनात्मक तरीके सुझाते हैं। एक तरफ तो हम जिस समाज में रहते हैं उसमें इसका महत्त्वपूर्ण असर होता है साथ ही सप्ताह भर चलने वाला यह आयोजन टीम के हमारे सदस्यों की इस प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है कि हम जिस समाज में रहते हैं, जिसके भाग हैं, उसे कुछ वापस करें। इतने वर्षों में अपने परिमाण में बड़ा होता हुआ 2014 के फंड रेजिंग सप्ताह में टीम के सदस्यों ने बंगलौर और हैदराबाद में 500 स्टॉल लगाकर 17 लाख रुपए के करीब इकट्ठा कर लिए। गए साल एकत्र किया गया धन साझेदार एनजीओ को सौंप दिया गया और इसका उपयोग भिन्न गतिविधियों के लिए किया गया। जैसे विजन प्री स्क्रीनिंग, शिक्षको के वेतन का प्रावधान, पुस्तकालय में सुधार, प्रयोगशाला का निर्माण और स्कूल किट वितरण। कुछ अन्य गतिविधियों में ट्यूशन, वाटर फिल्टर लगाना, किताबें रखने के लिए सेल्फ और कक्षाओं में स्क्रीन शामिल हैं। वैसे तो स्वेच्छा से काम करना टीम में सदस्यों की भागीदारी प्रेरित करता है पर फंडरेजिंग सप्ताह का एक बेहतर मूल्य अनुपात है जो ऐसे कौशल प्रदर्शित करने का एक ऐसा मंच है जिसे टीम के सदस्य आम तौर पर अपनी दैनिक भूमिका में प्रदर्शित नहीं कर पाएंगे। फंडरेजिंग सप्ताह स्वेच्छा से काम करने के वेल्स फार्गो की प्रतिबद्धता का महत्त्वपूर्ण भाग है। दुनिया भर में वेल्स फार्गो टीम के 64,000 सदस्यों ने 2014 में 1.7 मिलियन घंटा काम किया। कंपनी ने दुनिया भर के 10 देशों में वेल्स फार्गो वालंटीयर चैप्टर आयोजित किए हैं। वेल्स फार्गो में सामाजिक जिम्मेदारी वेल्स फार्गो के सामाजिक जिम्मेदारी प्रयास पांच रणनीतिक क्षेत्रों पर केंद्रित हैं : नैतिक कारोबारी व्यवहार, उत्पाद और सेवा जिम्मेदारी, टीम के सदस्यों को जोड़ना, पर्यावरण के क्षेत्र में अग्रणी स्थिति और समाज में निवेश। ये क्षेत्र हमारी सीएसआर रणनीति की बुनियाद बनाते हैं और हमारी पहल के जरिए जीवंत किए जाते हैं। इस विश्वास और प्रतिबद्धता की मजबूती के लिए वेल्स पार्गो एंटरप्राइज ग्लोबल सर्विसेज (ईजीएस) – इंडिया निरंतर यह सुनिश्चित करने के लिए काम करती है कि काम के दौरान पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक आवश्यकताएं कंपनी के दैनिक निर्णयों का भाग हैं। हम चाहते हैं कि हमारी टीम के सभी सदस्य समाज में अग्रणी हो। हमें टीम के सदस्यों की आवश्यकता है ताकि वे हमारी आंख और कान बनें ताकि हमें यह यह करने में सहायता करें कि वेल्स फार्गो को समाज की आवश्यकताओं की पूर्कि के लिए क्या करना चाहिए और इसमें रैंक या टाइटिल का कोई मतलब नहीं है। हमारी टीम के सदस्य अपना समय और पैसा लगाते हैं ताकि उन्हें पढ़ाने स्कूल बनाने, पर्यावरण से जुड़ी परियोजनाओं पर काम करने, धन जुटाने और मुनाफा न कमाने वाले संगठनों की सेवा की जा सके। काम वास्तविक सामाजिक प्रभाव के उद्देश्य से आगे बढ़ता है और यह योगदान से मिले धन संसाधनों तथा समय से पूरा किया जाता है जो टीम के सदस्य के स्वैच्छिक कार्य के रूप में होता है। वेल्स फार्गो एंटरप्राइज ग्लोबल सर्विसेज (ईजीएस) - इंडिया के बारे में अंतरराष्ट्रीय माहौल में कारोबार करने के विशिष्ट फायदों को आगे बढ़ाने के लिए वेल्स फार्गो (वेल्स फार्गो बैंक एनए) की रणनीति का एक अहम भाग है वेल्स फार्गो एंटरप्राइज ग्लोबल सर्विसेज (ईजीएस)। वेल्स फार्गो ईजीएस – इंडिया (वेल्स फार्गो इंडिया सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और वेल्स फार्गो इंटरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) मुख्य रूप से वेल्स फार्गो की टेक्नालॉजी, परिचालन, ज्ञान सेवाओं और कॉरपोरेट सपोर्ट टीम का विस्तार है। यह एपलीकेशन डेवलपमेंट और सपोर्ट, टेस्टिंग, अन्य टेक्नालॉजी फंक्शन, अंतरराष्ट्रीय परिचालन, नॉलेज सपोर्ट, मिडिल और बैक एंड बैंकिंग प्रोसेस सोल्यूशन आदि के काम करता है जो वेल्स फार्गो की भिन्न आवश्यकताओं के लिए होता होता है। इस समय इन इकाइयों की 5000 से ज्यादा की टीम है जो हैदराबाद, बेंगलुरू और चेन्नई स्थित इनके कार्यालयों में है। वेल्स फार्गो के बारे में वेल्स फार्गो एंड कंपनी (एनवाईएसई : डब्ल्यूएफसी) एक देशव्यापी, विविधीकृत, सामुदायिक आधारित वित्तीय सेवा कंपनी है जिसकी परिसंपत्तियां 1.7 खरब डॉलर की हैं। इसकी स्थापना 1852 में हुई थी और मुख्यालय सैनफ्रांसिस्को में है। वेल्स फार्गो 8700 स्थानों, 12,500 एटीएम और इंटरनेट (wellsfargo.com) के जरिए बैंकिंग, बीमा, निवेश, मोर्टगेज और उपभोक्ता तथा वाणिज्यिक फाइनेंस मुहैया कराता है। 36 देशों में इसके कार्यालय हैं जो अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में कारोबार करने वाले ग्राहकों को सपोर्ट करते हैं। करीब 265,000 टीम सदस्यों के साथ वेल्स फार्गो अमेरिका के तीन में से एक घर की सेवा करता है। वेल्स फार्गो और कंपनी को अमरिका के सबसे बड़े कॉरपोरेशन की फॉर्च्यून 2014 की सूची में 29 वां स्थान मिला था। वेल्स फार्गो का विजन अपने सभी ग्राहकों की वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति करना है और उन्हें आर्थिक तौर पर कामयाब होने में सहायता करना है। वेल्स फार्गो का परिप्रेक्ष्य और कहानियां wells fargo blogs और wells fargo stories पर उपलब्ध है। businesswire.com पर स्रोत रूपांतर देखें : http://www.businesswire.com/news/home/20150519007266/en/ | | | | मल्टीमीडिया उपलब्ध है : http://www.businesswire.com/news/home/20150519007266/en/ | संपर्क: वेल्सफार्गोएंडकंपनी चेतनमलिक,+918790994764 chetan.mallik@wellsfargo.com | | | | | | | | KEYWORDS: Business/ Finance:Banking & Financial services, Business Services, Education & Training, Financial Analyst & Investors, Philanthropy;General:Social issues | | | | To ensure that you continue to receive email from Business Wire India in your inbox, please add businesswireindia.com to your Address Book or Safe List. | | | | To submit a press release, click here. To unsubscribe or modify your Business Wire India settings, please visit your profile page on Business Wire India.
Connect with us on: Facebook | Twitter | Google+ | | | |
No comments:
Post a Comment