| |||||||||||||||||||||
| |
| इंजीनियर्ड घटकों और प्रणालियों के अग्रणी अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोटिव आपूर्तिकर्ता इनटेवा प्रोडक्ट्स एलएलसी को यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि उसे गुणवत्ता के लिए 2015 का टाटा मोटर्स बेस्ट सप्लायर अवार्ड मिला है। यह पुरस्कार इस साल के शुरू में पुणे में आयोजित टाटा मोटर्स के वार्षिक सप्लायर्स कांफ्रेंस (आपूर्तिकर्ता सम्मेलन) में दिया गया। बेस्ट सप्लायर अवार्ड इनटेवा की उल्लेखनीय गुणवत्ता, डिलीवरी और एक्जीक्यूशन प्रदर्शन का नतीजा है और टी-लैच के लिए मिला है जो कई मंचों पर सफलतापूर्वक पेश किया गया था। इस पुरस्कार का उद्देश्य, जैसा टाटा मोटर्स ने कहा है, “असाधारण योगदान को सम्मान और मान्यता देना है जो हमारी साझेदारी को मूल्य देता है।” इनटेवा इंडिया हमेशा टाटा मोटर्स के गुणवत्ता लक्ष्यों से आगे रहता है और ग्राहक से उसे यह मान्यता प्रति मिलियन पुर्जों में एक अंक की वापसी (रिटर्न्ड पार्ट्स पर मिलियन – आरपीपीएम), उच्च डिलीवरी प्रदर्शन और डिजाइन बदलने तथा उत्पाद विकास के दौरान पर बेजोड़ सपोर्ट के लिए दी है। इनटेवा इंडिया 2010 से टाटा मोटर्स के साथ मिलकर काम कर रही है। इनटेवा के बैंगलोर टेक्निकल सेंटर ने टाटा मोटर्स के लिए साइड डोर लैच का विकास किया। इससे कंपनी के लिए डोर सिस्टम में बेहतर गुणवत्ता प्रदर्शन का लक्ष्य हासिल करने में सहायता मिली। सुरक्षा के लिहाज से महत्त्वपूर्ण साइड डोर लैच के अलावा इनटेवा ने विन्डो लिफ्ट सिस्टम भी डिजाइन और विकसित किया है और इसमें अपने मोटर लगाए हैं और यह नए काइट के महत्त्वपूर्ण ताले 4/5 व्हेकिल प्रोग्राम्स के भाग हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक, संजय कटारियां, इंडिया ने कहा, “एक ग्राहक, जिसके समक्ष हम अपना विश्व स्तर का गुणवत्ता प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहे हैं उससे यह मूल्यवान मान्यता हासिल करना जोरदार सम्मान है। गुणवत्ता के लिए टाटा मोटर्स बेस्ट सप्लायर अवार्ड हासिल करना हमारी समर्पित टीम के परिश्रम और प्रयासों का नतीजा है जो भिन्न उद्देश्यों के लिए काम करती है और इससे टाटा मोटर्स के साथ हमारे संबंध और मजबूत होते हैं।” इनटेवा प्रोडक्ट्स, एलएलसी के बारे में इनटेवा प्रोडक्ट्स, एलएलसी (Inteva Products, LLC) एक अग्रणी अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोटिव आपूर्तिकर्ता है जो वाहन निर्माताओं को अभिनव, विश्वसनीय, पर्यावरण अनुकूल उत्पाद मुहैया कराता है जो वाहन की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रदर्शन को बेहतर करता है। इनटेवा के पास इंजीनियरिंग, निर्माण और ग्राहक सेवा के लिए अंतरराष्ट्रीय संसाधन हैं जो क्लोजर सिस्टम, इंटीरियर सिस्टम, मोटर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा रूफ सिस्टम्स के लिए है। इसका गठन 2008 में प्रथम दर्जे के आपूर्तिकर्ता के रूप में हुआ था और यह स्थायी अंतरराष्ट्रीय विकास हासिल करने पर केंद्रित है जो उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और वाहन चलाने में नवीनता मुहैया कराता है। इनटेवा की स्थापना अभिनव समाधानों पर अपलायड टेक्नालॉजी के उपयोग से मूल्य आधारित समाधान को आगे बढ़ाने के लिए की गई थी। इनटेवा के लिए 18 देशों में 12,500 लोग काम करते हैं और इसका मुख्यालय ट्रॉय मिशिगन, अमेरिका में है। कंपनी के भविष्य के अपडेट्स के लिए कृपया इनटेवा के वेबसाइट (Inteva website) पर आइए या कंपनी के फेसबुक (Facebook), लिंक्डइन (LinkedIn) और ट्वीटर (Twitter) पेज देखिए। स्रोत रूपांतर बिजनेसवायर डॉट कॉम (businesswire.com) : http://www.businesswire.com/news/home/20151028005155/en/ |
| संपर्क : इनटेवा प्रोडक्ट्स, एलएलसी करेन मनार्डो 248-535-4825 kmanardo@intevaproducts.com |
Iconic American brand, Zippo celebrated the spirit of ‘The Real Man’ with a rocking party on Thursday in the city of dreams – Mumbai. Attended by the trendsetters of the glam world, the celebration was a commemoration to the ‘Zippo Real Man’ campaign that kick-started in the month of August.