Wednesday, March 16, 2016

BWI: सॉफ्टवेयर रोबोट क्षेत्र में अग्रणी ब्लू प्रिज्म ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज के एआईएम (एम) बाजार में अपनी शुरुआत की है

 
Source : Blue Prism
Wednesday, March 16, 2016 6:32PM IST (1:02PM GMT)
 
सॉफ्टवेयर रोबोट क्षेत्र में अग्रणी ब्लू प्रिज्म ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज के एआईएम (एम) बाजार में अपनी शुरुआत की है
एंटरप्राइज रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन (आरपीए) के अग्रणी प्रदाता ने डिजिटल कार्यबल के अंतरराष्ट्रीय विकास को गति दी
 
London, United Kingdom and Miami, United States

एंटरप्राइज रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन (आरपीए) सॉफ्टवेयर के अग्रणी विकासकर्ता ब्लू प्रिज्म (Blue Prism), ने एलान किया है कि उसने लंदन स्टॉक एक्सचेंज (एलएसई) के एआईएम (एम) बाजार में शुरुआत कर दी है। पूंजी बाजार में सौदा करने वाले सॉफ्टवेयर रोबोट के पहले विकासकर्ता, ब्लू प्रिज्म  ने साझेदारों के अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के साथ मिलकर काम करते हुए पिछले साल 35% विकास किया और इसकी तैनाती 74 से ज्यादा ग्राहकों के साथ है। इनमें कई दुनिया के सबसे बड़े बैंक, बीमाकर्ता, यूटिलिटीज, हेल्थकेयर, टेलीकम्युनिकेशन, सेवा प्रदाता और अन्य रेगुलेटेड उद्योग शामिल हैं। इनीशियल पबलिक ऑफरिंग (आईपीओ) से ब्लू प्रिज्म के लिए  अपनी अंतरराष्ट्रीय विकास योजना  का समर्थन करना संभव होगा और आरपीए बाजार में कंपनी अपने प्रोफाइल को बेहतर कर पाएगी।

ब्लू प्रिज्म के सह-संस्थापक और सीईओ अलासतैर बाथगेट ने कहा, “आज की उपलब्धि कंपनी को एक सफल वर्ष के बाद हासिल हुई है और यह सॉफ्टवेयर रोबोट को एंटरप्राइज डिजिटल कार्यबल द्वारा मुख्यधारा की पंसद के रूप में स्वीकार किया जाना भी बताती है।” उन्होंने आगे कहा, “सॉफ्टवेयर रोबोट को बड़ी ब्लूचिप संस्थाओं ने सफलतापूर्वक तैनात किया है जिसने श्रम बाजार के इस नए समाधान ने भारी मूल्य हासिल किया है और यह विज्ञान की कोई कल्पना नहीं है।”

ब्लू प्रिज्म के सॉफ्टवेयर रोबोट का पहली बार 2008 में व्यावसायीकरण हुआ था और ये रूटीन बैक ऑफिस के लिपिकीय काम करने के लिए प्रशिक्षित हैं। कंपनी का एंटरप्राइज ग्रेड सॉफ्टवेयर मैनुअल, नियम आधारित, प्रशासनिक प्रक्रियाओं का ऑटोमेशन संभव करता है ताकि ज्यादा दक्ष, किफायती और शुद्द काम करने वाला बैक ऑफिस तैयार किया जा सके। ब्लू प्रिज्म सॉफ्टवेयर रोबोट के लिए प्रमुख बाजार सीआरएम, ईआरपी, एचआर, बिलिंग, क्लेम्स मैनेजमेंट, ग्राहक सेवा, वित्तीय प्रबंध और ट्रांसैक्शन प्रोसेसिंग जैसे अच्छे खासे बैक ऑफिस परिचालन वाले बड़े उपक्रमों द्वारा आरपीए को अपनाया जाना बढ़ने में है।

इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी के रूप ब्लू प्रिज्म ने 2012 में “रोबोटिक ऑटोमेशन” का ईजाद किया। इसके जरिए उन सॉफ्टवेयर रोबोट का जिक्र किया जाता है जो बिजनेस सर्विसेज उद्योग में लिपिकीय प्रक्रिया को ऑटोमेट करने के लिए उपयोग में लाए जाते हैं। कंपनी बड़े उपक्रमों द्वारा अपेक्षित उत्पाद मानकों को पारिभाषित करने के काम में लगी हुई है। कंपनी ने अपने शुरुआती ग्राहकों के साथ मिलकर काम किया ताकि एंटरप्राइज अनुपालन, लचीलेपन, दोहराए जाने की योग्यता, स्केलेबिलिटी और आरपीए टेक्नालॉजी की सुरक्षा के लिए व्यावसायिक आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके जिन्हें आज की तैनाती के लिए मानक माना जाता है। “औद्योगीकरण” की इस प्रक्रिया में एंटरप्राइज बैक ऑफिस कार्य के लिए सॉफ्टवेयर रोबोट की अवधारणा को मुख्यधारा के श्रम का विकल्प मान लिया गया है।

ब्लू प्रिज्म के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कृपया www.blueprism.com पर आइए।

ब्लू प्रिज्म के बारे में
ब्लू प्रिज्म स्केलेबल, एंटरप्राइज शक्ति वाले सॉफ्टवेयर रोबोट के वर्चुअल डिजिटल वर्कफोर्स (कार्यबल) को जीवंत बनाता है। ये रोबोट नियम आधारित प्रक्रियाओं को ज्यादा कार्यकुशल, शुद्ध और सुरक्षित ढंग से पूर्ण करने में सक्षम हैं। इसका गठन प्रोसेस ऑटोमेशन के विशेषज्ञों ने किया है और इसके कार्यालय लंदन, मैनचेस्टर, मियामी और शिकागो में हैं। ब्लू प्रिज्म ने रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है और कारोबार को बदलने में सहायता की है। इसके लिए कोर बिजनेस प्रोसेस को निखारा है, ग्राहक सेवा को बेहतर बनाया है और नवीनता लाने के लिए संसाधनों का बेहतर आवंटन किया है। कंपनी इस समय बीपीओ, सरकारी, वित्तीयसेवा, ऊर्जा, दूरसंचार, रीटेल और हेल्थकेयर क्षेत्र में काम करती है और गार्टनर कूल वेंडर है। अतिरिक्त जानकारी के लिए www.blueprism.com पर आइए और ब्लू प्रिज्म को ट्वीटर (Twitter). पर फॉलो करें।   

यूनाइटेड किंगडम के अलावा अन्य न्यायक्षेत्र में इस घोषणा विज्ञप्ति, प्रकाशन और वितरण पर कानूनन प्रतिबंध हो सकता है और इसलिए ऐसे न्यायक्षेत्र में जिसमें यह घोषणा जारी की जा रही है, प्रकाशित या वितरित की जा रही है को खुद इस बारे में जान लेना चाहिए और संबंधित प्रतिबंधों का ख्याल रखना चाहिए और उसका पालन किया जाना चाहिए। ऐसे प्रतिबंधों का अनुपालन करने में कोई भी चूक उस न्यायक्षेत्र के सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन हो सकता है।

इस घोषणा दस्तावेज कुछ खरीदने, ग्राहकी लेने की पेशकश या ऐसा कुछ देने की कोशिश नहीं है ना ही ब्लू प्रिज्म ग्रुप पीएलसी (“ब्लू प्रिज्म”) के शेयर खरीदने की पेशकश या इसके लिए राजी करने की कोई कोशिश है। ब्लू प्रिज्म के शेयर 1933 के अमेरिकी प्रतिभूति कानून जैसा संशोधित है ("प्रतिभूति कानून") के तहत पंजीकृत नहीं हैं और ना पंजीकृत किए जाएंगे और ना कानून के तहत अमेरिका के किसी राज्य में बिक्री के योग्य हैं और ना यूनाइटेड किंगडम के अलावा किसी अन्य क्षेत्र में वहां लागू प्रतिभूति कानून के तहत ऐसा संभव है। ब्लू प्रिज्म का शेयर हासिल करने वाले किसी भी व्यक्ति को ऐसा ब्लू प्रिज्म के एडमिशन डॉक्यूमेंट में दी गई सूचना के आधार पर ही करना चाहिए जो 15 मार्च 2016 को या इसके आस-पास प्रकाशित होगा। 

स्त्रोत रूपांतर बिजनेस वायर डॉट कॉम पर प्रकाशित करें : http://www.businesswire.com/news/home/20160315005923/en/
 
संपर्क :
वर्जन 2.0 कम्युनिकेशंस फॉर ब्लू प्रिज्म
जेन कै, 617-426-2222
blueprism@v2comms.com

 
 

To ensure that you continue to receive email from Business Wire India in your inbox, please add businesswireindia.com to your Address Book or Safe List.

 
To submit a press release, click here.
To unsubscribe or modify your Business Wire India settings, please visit your profile page on Business Wire India.

Connect with us on: Facebook | Twitter | Google+
 
 

No comments:

Post a Comment