Thursday, March 17, 2016

BWI: टैरो को $250 मिलियन के शेयर की पुनर्खरीद की मंजूरी मिलने की घोषणा

 
Source : Taro Pharmaceutical Industries Ltd.
Thursday, March 17, 2016 1:46PM IST (8:16AM GMT)
 
टैरो को $250 मिलियन के शेयर की पुनर्खरीद की मंजूरी मिलने की घोषणा
 
Hawthrone, N.Y., United States

टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एनवाईएसई:टैरो) ने आज एलान किया कि इसके निदेशक मंडल ने अपने सामान्य शेयर में से शेयरों की पुनर्खरीद के लिए $250 मिलियन की मंजूरी दी है।

कंपनी के शेयरों की पुनर्खरीद समय-समय पर होती रह सकती है और यह कंपनी की विशेषाधिकार है। यह संबंधित कारोबार की पूंजी की चल रही आवश्यकता इसके स्टॉक और सामान्य बाजार की स्थितियों के आधार पर होता है। पुनर्खरीद कार्यक्रम के लिए कोई समय अवधि निर्धारित नहीं की गई है और ऐसे किसी भी कार्यक्रम को कभी भी निलंबित या बंद किया जा सकती है।

पुनर्खरीद के लिए अधिकृत किए जाने का मतलब है कंपनी का समय-समय पर खुले बाजार से अपने सामान्य शेयर खरीदने का अधिकार मिलना। यह मोल-भाव किया हुआ सौदा या अन्य तरीके का हो सकता है। इनमें 10बी5-1 ट्रेडिंग प्लान शामिल है जो लागू प्रतिभूति कानून और अन्य प्रतिबंधों के अनुपालन में है।

टैरो के बारे में

टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय, विज्ञान आधारित फार्मास्यूटिकल कंपनी है जो अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समर्पित है। इसके लिए यह सर्वोच्च गुणवत्ता वाले हेल्थकेयर उत्पादों की खोज, विकास, निर्माण और विपणन के काम करती है। टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए कृपया कंपनी के वेबसाइट www.taro.com पर आइए।

सेफ हार्बर बयान

इस विज्ञप्ति में कतिपय बयान 1995 के प्राइवेट सिक्यूरिटीज लिटिगेशन रिफॉर्म्स ऐक्ट के मायने में भविष्य उन्मुख बयान हैं। वैसे तो कंपनी का मानना है कि भविष्य उन्मुख इन बयानों में जो अपेक्षा की गई है वह वाजिब मान्यताओं पर आधारित है पर वह ऐसा कोई आश्वासन नहीं दे सकती है कि उसकी अपेक्षाएं पूरी होंगी ही। इसमें इस प्रेस विज्ञप्ति का बयान शामिल है जो बगैर किसी सीमा के है और अपने कॉमन स्टॉक के शेयर की पुनर्खरीद के संबंध में है तथा इन पुनर्खरीदों के लिए धन जुटाने के अनुमानित स्रोत के संबंध में भी है। वास्तविक परिणाम जिन कारणों से अलग हो सकते हैं उनमें टैरो के स्टॉक का बाजार मूल्य, टैरो को पेश अन्य निवेश मौकों की प्रकृति, नकद प्रवाह, सामान्य देसी और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थितियां, उद्योग और बाजार की स्थितियां, कंपनी की आर्थिक स्थिति में बदलाव, किसी भी पक्ष द्वारा इजराइल, अमेरिका या किसी भी अन्य देश में जहां टैरो का परिचालन है, नियामक या विधायी कार्रवाई, इसमें किसी अदालत में मुकदमा दायर किया जाना और अन्य जोखिम जिसका विवरण समय-समय पर कंपनी की एसईसी रिपोर्ट में दिया जाएगा। इसमें फॉर्म 20-एफ में कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट शामिल है। भविष्य उन्मुख बयान जारी किए जाने की तारीख को ही लागू हैं। कंपनी किसी भी भविष्य उन्मुख बयान को संशोधित करने, अपडेट अथवा बदलने की कोई जिम्मेदारी नहीं लेती है। भले ही ऐसा नई सूचना, अतिरिक्त या बाद में हुई प्रगति या किसी अन्य कारण से आवश्यक हो।

स्रोत रूपांतर बिजनेसवायर डॉट कॉम (businesswire.com) पर देखें : http://www.businesswire.com/news/home/20160315006803/en/

 

 
संपर्क :  
टैरो फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड
माइकल कल्ब, 914-345-9001
जीवीपी, सीएफओ
Michael.Kalb@taro.com
या
विलियम जे कूटे, 914-345-9001
William.Coote@taro.com

 
 

To ensure that you continue to receive email from Business Wire India in your inbox, please add businesswireindia.com to your Address Book or Safe List.

 
To submit a press release, click here.
To unsubscribe or modify your Business Wire India settings, please visit your profile page on Business Wire India.

Connect with us on: Facebook | Twitter | Google+
 
 

No comments:

Post a Comment