Monday, February 16, 2015

BWI: 'क्युंघयांग हाउसिंग फेयर 2015' – कोरिया की सबसे बड़ी हाउसिंग इंटीरियर प्रदर्शनी

 
Source : eSang Networks Co., Ltd
Monday, February 16, 2015 11:28AM IST (5:58AM GMT)
 
'क्युंघयांग हाउसिंग फेयर 2015' – कोरिया की सबसे बड़ी हाउसिंग इंटीरियर प्रदर्शनी
 
Seoul, South Korea

कोरिया की सबसे बड़ी और मशहूर कंस्ट्रक्शन (निर्माण) प्रदर्शनियों में से एक, क्युंघयांग हाउसिंग फेयर 2015 का आयोजन किनटेक्स में गुरूवार, 26 फरवरी 2015 से किया जाएगा और यह सोमवार, 2 मार्च 2015 तक चलेगा। क्युंघयांग हाउसिंग फेयर कोरिया में पहली निर्माण प्रदर्शनी है और वास्तुकला, निर्माण (कंस्ट्रक्शन), इंटीरियर और रीमोल्डिंग की सबसे बड़ी प्रदर्शनी का आयोजन करती है।


क्युंघयांग हाउंसिंग फेयर (फोटो : बिजनेस वायर)

इस साल बड़ी संख्या में विदेशी खरीदार इस मेले में हिस्सा लेंगे। इनमें जापान, चीन, मंगोलिया, उजबेकिस्तान, इंडोनेशिया, फिलीपीन्स समेत कई अन्य देश शामिल हैं। यही नहीं, निर्माण से संबंधित सप्लाई की अग्रणी देसी और विदेशी कंपनियों और हाउसिंग कंस्ट्रक्शन /इंटीरियर के सात सौ कारोबार (2500 बूथ) मेले में भाग लेंगे। कंस्ट्रक्शन सप्लाई जैसे उपनगरीय आवास, निर्माण सामग्री, छत बनाने के सामान, पत्थर, फ्लोर बनाने की सामग्री, इंटीरियर के सामान, एक्सटीरियर के सामान, टिम्बर (लकड़ी) की आपूर्ति, फर्नीचर, निर्माण औजार, कोटिंग सामग्री, वाटरप्रूफ सामग्री, भूसज्जा के काम आने वाले सामान, प्रकाश व्यवस्था के सामान, बिजली के सामान आदि भी प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित किए जाएंगे।

‘लिविंग एंड स्टाइल’ यहां खासतौर से प्रीमियम इंटीरियर स्पेस और उच्च स्तर की जीवनशैली की पेशकश करेगा। यह शोकेस आपको स्थान के लिए समझदार स्टाइलिंग से गाइड करेगा और इसके लिए उत्कृष्ट होम स्टाइलिंग कलेक्शन तथा ब्रांड उत्पादों की पेशकश करेगा। देसी और विदेशी उत्पादों में से इनका चुनाव सावधानी पूर्वक किया गया है। ‘उपनगरीय आवासीय मॉडल हाउस के लिए विशेष प्रदर्शनी में खासतौर से तैयार किए गए सपनों के घर प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा ‘साइन और डिजिटल डिजाइन के लिए विशेष प्रदर्शनी’ की शुरुआत भी प्रिंटिंग और साइन बोर्ड कंपनियां करेंगी।

इस साल सरकारी संस्थाएं और संबंधित एसोसिएशन सेमिनार की श्रृंखला का आयोजन करेंगे ताकि इस साल के हाउसिंग बाजार और कंस्ट्रक्शन मटेरीयल उद्योग की की नवीनतम सूचनाएं मुहैया कराई जा सकें। ‘भूमि, संरचना और परिवहन मंत्रालय के सदस्यों ने 2015 में हाउसिंग मार्केट से जुड़े मुद्दों पर क्या कहा’ नाम से एक सेमिनार में निर्माण सुरक्षा के संबंध में व्यापक उपायों को बेहतर करने करने के समाधान सुझाए जाएंगे। इसके साथ ही, भू संपदा क्षेत्र में मध्यस्थता और क्षतिपूर्ति की व्यवस्था को भी सामान्य करने की कोशिश की जाएगी। एक और सेमिनार, ‘मूल्यवान और सुखद जीवन, हरित रीमॉडलिंग की ओर छलांग’ में सरकारी नीतियों, ग्रीन रीमॉडलिंग से संबद्ध प्रभावों के उदाहरण आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। एक और सेमिनार जिसे ‘2015 फायरप्रूफ बिल्डिंग मटेरीयल्स’ कहा जाएगा में अग्निरोधी संरचनाओं के उच्च गुणवत्ता वाले प्रबंध के लिए समाधान पेश किए जाएंगे और इमारतों में अग्निसुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

सरकार ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ‘क्युंघयांग हाउसिंग फेयर’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित एक प्रदर्शनी है और इसमें प्रमुख देशों के खरीदार आ रहे हैं। यही नहीं, हम जापान, तुर्की, इंडोनेशिया जैसे देशों में कंस्ट्रक्शन एक्सजीबिशन प्रोमोटर्स के साथ सहयोग कर रहे हैं और अन्य क्षेत्रों में अतिरिक्त एजेंट नियुक्त कर रहे हैं।

फोटो/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध हैं : http://www.businesswire.com/multimedia/home/20150212006692/en/
 
मल्टीमीडिया उपलब्ध है :http://www.businesswire.com/cgi-bin/mmg.cgi?eid=51038868&lang=en
संपर्क:
ईसैंगनेटवर्क्स कंपनी लिमिटेड
जेयसिकसन,+82-2-3397-0152/+82-2-3397-0158
fair@e-sang.net
फैक्स : +82-2-3397-0067

Photo caption: 
 

 

 
 

KEYWORDS: Business/ Finance:Business Services, Construction & Property

 

To ensure that you continue to receive email from Business Wire India in your inbox, please add businesswireindia.com to your Address Book or Safe List.

 
To submit a press release, click here.
To unsubscribe or modify your Business Wire India settings, please visit your profile page on Business Wire India.

Connect with us on: Facebook | Twitter | Google+
 
Note : This is system generated mail. Please do not reply to it.
 

No comments:

Post a Comment