| | | Source : NTT Communications Corporation | Wednesday, January 21, 2015 12:57PM IST (7:27AM GMT) | | | | एनटीटी कम्युनिकेशंस भारत में अपने परिचालनों का विस्तार करेगी | | – अहमदाबाद में नया कार्यालय खोलेगी और नेटवर्क सेवाओं के लिए एकीकृत लाइसेंस हासिल करेगी – | | | | Tokyo, Japan | एनटीटी समूह (एनवाईएसई:एनटीटी) के तहत अंतरराष्ट्रीय संचार कारोबार एनटीटी कम्युनिकेशंस कॉरपोरेशन (एनटीटी कॉम) ने आज एलान किया कि वह एनटीटी कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनटीटी कॉम इंडिया) अहमदाबाद, गुजरात में एक शाखा कार्यालय खोलेगी। इसका मकसद जून 2015 में आईसीटी समाधान पेश करना है। यही नहीं, एनटीटी कॉम नेशनल लांग डिसटेंस (एनएलडी) सर्विसेज के एकीकृत लाइसेंस भी प्राप्त कर लेगी। इससे कंपनी साल के अंत तक समूह की एक नई कंपनी, एनटीटी कम्युनिकेशंस इंडिया नेटवर्क सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए भारत में देसी नेटवर्क सेवाएं मुहैया कराना शुरू कर सकेगी। इसकी स्थापना मई 2015 में होगी। गुजरात शाखा कार्यालय एनटीटी कॉम इंडिया का छठा कार्यालय होगा। इससे पहले इसके कार्यालय गुड़गांव (दिल्ली), नीमराणा, मुंबई, चेन्नई और बंगलौर में हैं। गुजरात दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रीयल कॉरीडोर (डीएमआईसी) के मध्य में है। यहां बड़े पैमाने पर औद्योगिक संरचना स्थापित की जा रही है। इनमें दिल्ली और मुंबई के बीच समर्पित फ्रेट कॉरीडर की स्थापना शामिल है। देश के सबसे उन्नत इलेक्ट्रीसिटी और वाटर यूटिलिटिज का दावा करने वाला गुजरात बहुराष्ट्रीय कंपनियों के आधार के रूप में काम कर रहा है और मध्य व निकट पूर्व, अफ्रीका तथा यूरोप को निर्यात करने के आधार के रूप में ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा, दिल्ली और मुंबई के बीच नया रेल कॉरीडोर गुजरात को देसी वितरण के लिए एक प्रमुख केंद्र बना देगा। एक बार एनटीटी कॉम को एकीकृत लाइसेंस मिल जाए तो यह नेटवर्क सेवाओं की रेंज मुहैया कराएगा जिसकी मांग भारत में विस्तार करने वाले उपक्रम शीघ्रता से करते हैं। खास पेशकशों में सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता वाली निजी नेटवर्क सेवाएं शामिल होंगी। इनमें आईपी-वीपीएन जैसे कनेक्टिंग डाटा सेंटर या देसी बिक्री या ग्राहकों के लिए उत्पादन आधार के लिए क्लाउड शामिल हैं। एकीकृत लाइसेंस प्राप्त करके एनटीटी कॉम ग्रुप को भारत में उपक्रमों को संपूर्ण आईसीटी समाधान पेश करने की अनुमति रहेगी। इस समय एनटीटी कॉम इंडिया सिस्टम इंटीग्रेशन सेवाएं मुहैया करा रहा है जबकि एनटीटी कॉम समूह की एक अन्य कंपनी, नेटमैजिक सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड डाटा सेंटर और क्लाउड सेवाओं की पेशकश करती है। भारत में कंपनी के आठ डाटा सेंटर हैं। मोदी प्रशासन में उम्मीद की जाती है कि भारत नई आर्थिक जीवंतता हासिल करेगा और नए विदेशी निवेश आकर्षित करेगा। इस तरह, देसी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बीच व्यापक, उच्च गुणवत्ता वाले आईसीटी समाधान की मांग ज्यादा होगी. आगे बढ़ते हुए एनटीटी कॉम अपने आईसीटी कारोबार की संरचना का विस्तार करने की उम्मीद करता है ताकि ग्राहकों को उनके कारोबार के विकास को गति देने में सहायता दी जा सके। एनटीटी कम्युनिकेशंस कॉरपोरेशन के बारे में एनटीटी कम्युनिकेशंस कंसलटेंसी, आर्किटेक्चर, सुरक्षा और क्लाउड सेवाएं मुहैया कराता है ताकि उपक्रमों के सूचना और संचार टेक्नालॉजी (आईसीटी) माहौल को श्रेष्ठतम किया जा सके। ये पेशकशें कंपनी की विश्वव्यापी संरचना से समर्थित हैं। इनमें अग्रणी ग्लोबल टीयर1 आईपी नेटवर्क, आर्कस्टार यूनिवर्सल वीपीएन नेटवर्क शामिल है जो दुनिया भर के 196 देशों / क्षेत्रों और 130 से ज्यादा सिक्योर डाटा सेंटर में पहुंच चुका है। एनटीटी कम्युनिकेशंस के सोल्यूशन एनटीटी समूह की कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय संसाधनों को आगे बढ़ाते हैं। इनमें डायमेंशन डाटा, एनटीटी डोकोमो और एनटीटी डाटा शामिल हैं। www.ntt.com | Twitter@NTT Com | Facebook@NTT Com | LinkedIn@NTT Com फोटो /मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध है : http://www.businesswire.com/multimedia/home/20150119005018/en/ | | | मल्टीमीडिया उपलब्ध है :http://www.businesswire.com/cgibin/mmg.cgi?eid=51020795&lang=en | संपर्क : एनटीटी कम्युनिकेशंस कॉरपोरेशन (श्री) तकुया इनोशिमा, (श्री) यूजिन कुमे, (श्री) तकुया यमागुची, (श्री) हिदेअकी हयाशी फोन+81367330017 ग्लोबल बिजनेस | | | | | | | | KEYWORDS: Business/ Finance:Technology, Telecommunications;General:Internet | | | | To ensure that you continue to receive email from Business Wire India in your inbox, please add businesswireindia.com to your Address Book or Safe List. | | | | To submit a press release, click here. To unsubscribe or modify your Business Wire India settings, please visit your profile page on Business Wire India.
Connect with us on: Facebook | Twitter | Google+ | | | |
No comments:
Post a Comment