| | | Source : Open Interconnect Consortium, Inc. | Tuesday, July 21, 2015 11:57AM IST (6:27AM GMT) | | | | ओपन इंटरकनेक्ट कंसोर्टियम ने नए सदस्यों और मानकों की घोषणा की | | आईबीएम, नेशनल इंस्टूमेंट्स और अन्य इंटरनेट ऑफ थिंग्स संघटन से जुड़े ताकि उद्योग में इंटरऑपरेबिलिटी हासिल की जा सके; ओआईसी विनिर्देशन 0.9.1 सदस्यों के लिए उपलब्ध | | | | Ore., Portland, United States | ओपन इंटरकनेक्ट कंसोर्टियम, इंक (ओआईसी) ने आज कई नए सदस्य संगठनों की घोषणा की। इनमें आईबीएम और नेशनल इंस्ट्रूमेंट्स शामिल हैं। नई कंपनियां और मुनाफा न कमाने वाले जो संगठन कंसोर्टियम में शामिल हुए हैं वे दुनिया भर के भिन्न क्षेत्रों के हैं। इनमें अर्जेन्टीना, दक्षिण कोरिया, उत्तरी अमेरिका और ताईवान शामिल हैं। ये निर्माण से शिक्षा क्षेत्र तक कई तरह के क्षेत्रों में उत्पाद और सेवाओं की पेशकश करते हैं। ओपन इंटरकनेक्ट कंसोर्टियम में कार्यकारी निदेशक माइक रिचमंड ने कहा, “अग्रणी टेक्नालॉजी कंपनियों को जोड़ने की ओआईसी की निरंतर जारी रहने वाली सफलता से अरबों उपकरणों की इंटर ऑपरेबिलिटी सुनिश्चित करने के पीछे उद्योग की प्रतिबद्धता का पता चलता है। अब जब हम इंटरनेट ऑफ तिंग्स के मानकों को बेहतर करना चाहते हैं तो ये नए सदस्य हमें अपनी सुविज्ञता का आगे और विस्तार करने देंगे।” ओआईसी के सदस्यों की सूची में जो संस्थान नए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं : - आईबीएम
- इनसाइड सिक्योर
- कूकमिन यूनिवर्सिटी
- मिकोसा, इंक
- नेशनल इंस्ट्रूमेंट्स
| | | | | | | | - टीए-आई टेक्नालॉजी कंपनी लिमिटेड
- टेलहॉक
- वीयू सिक्यूरिटी
| यह भिन्न उद्योगों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 25 नए सदस्य संगठनों (25 new member organizations) को मई में शामिल किए जाने से आगे बढ़ता है। ओआईसी एक ओपन सोर्स ढांचा तैयार कर रहा है और एक मानक का विकास कर रहा है जिसका लक्ष्य कनेक्टिविटी आवश्यकताओं को पारिभाषित करना और इंटरनेट ऑफ थिंग्स बनाने वाले अरबों उपकरणों की इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित करना है। इस ढांचे से प्रौद्योगिकियां बेतार कनेक्ट हो सकती है और उपकरणों के बीच सूचना के प्रवाह का बुद्धिमत्तापूर्वक प्रबंध होता है और इसमें फॉर्म फैक्टर, ऑपरेटिंग सिस्टम या सेवा प्रदाता का कोई मायने नहीं है। इसके अलावा, ओआईसी विनिर्देशन 0.9.1 और संबंधित आईओटीविटी कोड रिलीज भी (IoTivity code release) अब उपलब्ध है। यह विनिर्देशन सभी सदस्य कंपनियों की आईपी समीक्षा के अनुकूल है और ओआईसी के निदेशकमंडल ने इसे मंजूरी दी है। यह विनिर्देशन सदस्यों और उद्योग के भागीदारों को इतना लचीलापन देता है कि वे निर्मित इंटरऑपरेटेबल उत्पादों का विकास और उन्हें प्रमाणित कर सकते हैं। इसके लिए फ्रेमवर्क के किसी इंप्लीमेंटेशन का उपयोग किया जाता है। ओआईसी से कैसे जुड़ें इससे जुड़े विनिर्देशनों तक पहुंच समेत सदस्यता लाभ पर अतिरिक्त सूचना और विनिर्देशनों के लिए www.openinterconnect.org/join. पर आइए। ओपन इंटरकनेक्ट कंसोर्टियम के बारे में डेलवेयर के एक मुनाफा ना कमाने वाले कॉरपोरेशन, दि ओपन इंटरकनेक्ट कंसोर्टियम की स्थापना अग्रणी टेक्नालॉजी कंपनियां कर रही हैं जिसका लक्ष्य कनेक्टिविटी आवश्यकताओं को पारिभाषित करना और अरबों उपकरणों की इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित करना है जो उभरते इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) की भरपाई करेगा। इस विज्ञप्ति में शामिल किए गए सभी ट्रेडमार्क अपने संबंधित स्वामियों की संपत्ति हैं। स्रोत रूपांतर को बिजनेसवायर डॉट कॉम (businesswire.com) पर देखें : http://www.businesswire.com/news/home/20150717005837/en/ | | | संपर्क : ओआईसी पबलिक रिलेशंस डैनियल टार्प, 415-856-5182 OICPR@blancandotus.com | | | | | | | | KEYWORDS: Business/ Finance:Information Technology, Technology;General:Consumer interest, Internet | | | | To ensure that you continue to receive email from Business Wire India in your inbox, please add businesswireindia.com to your Address Book or Safe List. | | | | To submit a press release, click here. To unsubscribe or modify your Business Wire India settings, please visit your profile page on Business Wire India.
Connect with us on: Facebook | Twitter | Google+ | | | |
No comments:
Post a Comment